अजमेर के होटल में आग का एनिमेशन VIDEO:सीढ़ियों में फैली लपटें, बाहर नहीं निकल पाए लोग, चौथी मंजिल से कूदे; 30 मिनट में जली बिल्डिंग

अजमेर शहर में गुरुवार सुबह होटल में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान होटल में 15 लोग मौजूद थे। जिन सीढ़ियों से नीचे आना था, वहां तक आग फैल चुकी थी। इस वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए और होटल में फंसे रहे। हादसे में गुजरात के दंपती और उनके डेढ़ साल के बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर है। बचने के लिए लोग होटल की चौथी मंजिल से कूदे। महज 30 मिनट में पूरी बिल्डिंग जल गई। देखिए, इस भयावह हादसे की PHOTOS… ……………………… यह खबर भी पढ़ें… अजमेर के होटल में आग, बच्चे सहित चार जिंदा जले:मां ने मासूम को खिड़की से फेंका, चौथी मंजिल से कूदा युवक, पूरी बिल्डिंग जली अजमेर के होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महज 30 मिनट में आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया था।
(यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *