अजमेर पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा:दो महिला और दो बालक भी दस्तयाब, अभियान में अब तक 16 को पकड़ा

अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और घुसपैठियों पर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की और से कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत दरगाह थाना पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया है। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चों को पकड़ा है। इस अभियान के तहत अजमेर पुलिस अब तक 16 बांग्लादेशियों को पकड़ चुकी है। शनिवार को मामले का खुलासा एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ की ओर से किया गया। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध बांग्लादेशी और घुसपैठियों की पहचान एंव उनका निष्कासन के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में दरगाह थाने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल एसपी जांगिड़ ने बताया की दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन करने के लिए जिला पुलिस व अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। टीम दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में जिन्होंने अवैध रूप से चोरी छिपे बॉर्डर क्रॉस कर अनादिकृत रूप से भारत में प्रवेश कर अलग-अलग स्थान क्षेत्र में रहते हुए दरगाह क्षेत्र में पहुंचकर निवास करना स्वीकार किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश जिला जसौर निवासी मोहम्मद राणा, सपना पत्नी मोहम्मद, जिला खुलना निवासी सलमा पत्नी महीदुल, यासीन खान पुत्र गयासुद्दीन और जिला जसोर निवासी शकूर अली सहित इमोन शेख को डिटेन किया है। कार्रवाई में डिटेन की गई महिला सपना के दो नाबालिग बच्चों को भी डिटेन किया है। इन सभी के पास से बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। यह पूरा एक ही परिवार है। जो काफी सालों से दरगाह क्षेत्र में निवास कर रहा था। इस अभियान के तहत अब तक 16 बांग्लादेशी नागरिक डिटेन किया जा चुका हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *