अजमेर में इंजीनियर के घर 4 लाख की चोरी:बेटे की शादी में रांची गया था परिवार, नौकरानी ने दी सूचना, जेवरात चोरी

अजमेर में चोरी की वारदातें लगातार बड़ रही है। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंजीनियर के मकान चोरी की वारदात सामने आई है। इंजीनियर अपने परिवार सहित बेटी की शादी में रांची गया हुआ था। इस बीच चोरों ने सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए माल की कीमत 4 लाख रुपए है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई जयलाल ने बताया कि हरीभाऊ विस्तार नगर में रहने वाली राजन कुमार सिन्हा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार सहित बेटे की शादी में रांची गया हुआ था। पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर गए थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह वापस शादी से पहुंचे तो उनके घर के सारे सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। चोरी की सूचना उनकी नौकरानी के द्वारा उन्हें दी गई थी। चोर घर की अलमारी से ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार चोरी हुए माल की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौका मुआयना किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV में दिखाई दिए चोर इंजीनियर के घर हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में दो चोर रात्रि में रेकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंजीनियर के घर हुई चोरी की वारदात पार्षद अनीता चौरसिया के घर से कुछ ही दूरी पर हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *