अजमेर में इंटर कॉलेज कॉम्पिटिशन 27-28 को:कॉलेज के माध्यम से कल तक आवेदन कर सकेंगे स्टूडेन्ट्स

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से 27 एवं 28 जनवरी को भारत के संविधान के 75 वर्ष थीम पर आधारित इन्टर कॉलेज कल्चरल प्रतियोगिताओं (आईसीसीसी-2025) का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं शामिल हो सकेंगे। कॉलेज प्रिंसिपल के जरिए आवेदन पत्र 22 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकेंगे। कैंपस में होगा आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुभाष चन्द्र ने बताया-भारत के संविधान के 75 वर्ष थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टून बनाना, रंगोली, फोटोग्राफी एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साहित्यिक विषयों में क्विज, वक्तृता (एलोक्यूशन) तथा वाद- विवाद, थिएटर थीम में वन एक्ट प्ले, स्किट, मिमिक्री की प्रतियोगिताओं के साथ गायन वादन, पाश्चात्य संगीत, सामूहिक गायन, लोक संगीत तथा नृत्य सेक्शन में लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य पर भी स्टूडेंट्स अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय परिसर में ही होंगी। पढें ये खबर भी… आरओ-ईओ आवेदन फार्म में करें आज से करक्शन :नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि में नहीं कर सकेंगे संशोधन राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगिता परीक्षा-2022 का फिर से आयोजन 23 मार्च 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *