अजमेर में कॉन्स्टेबल से एक करोड़ की धोखाधड़ी:पुलिसकर्मी और टीचर पर आरोप, मुनाफा दिलाने का दिया था झांसा

अजमेर की क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में कॉन्स्टेबल से एक करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस लाइन में तैनात अन्य कॉन्स्टेबल और एक टीचर पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के जरिए थाने में मामला दर्ज करवाया है। कॉन्स्टेबल दीपक वैष्णव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अगस्त 2023 में कॉन्स्टेबल पवन कुमार उससे मिलने क्लॉक टावर थाने पर आया था। इसके बाद वह चाय की थड़ी पर बात करने गए थे। पवन ने हाईवे और मास्टर प्लान में इन्वेस्ट करने के लिए 2 करोड़ रुपए मांगे थे, जिसमें मुनाफा होने की बात कही थी। उस वक्त उसने बात को टाल दिया था। 2 दिन बाद पवन वापस उससे मिलने आया और कहा कि उसने एक करोड़ रुपए की व्यवस्था कर ली है। एक करोड़ रुपए की जरूरत है। पवन ने अपने टीचर भाई कुलदीप से बात करवाकर भरोसा दिलवाया था। इसके बाद उसे अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए एक करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसे पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाना प्रभारी और एसपी से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। 5 महीने पहले भी दर्ज हुआ था मामला सिविल लाइन थाने में 5 महीने पहले भी कॉन्स्टेबल पवन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उसमें भी अन्य पुलिस कर्मी ने कॉन्स्टेबल पर 15 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *