अजमेर में कोहरे के कारण बस-ट्रेलर भिड़े:7 पैसेंजर घायल हुए, राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

अजमेर जिले के नसीराबाद-कोटा मार्ग पर निजी बस और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा ग्राम शोकलिया के निकट घने कोहरे की वजह से हुई। बस में सवार 7 यात्रियों को एम्बुलेंस से नसीराबाद हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नसीराबाद-कोटा मार्ग पर शोकलिया के निकट सुबह बस व ट्रेलर में सुबह आठ बजे भिड़न्त हो गई। इससे बस में सवार सात सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल यात्रियों डेगाना नागौर निवासी श्रवणराम पुत्र भेरुराम, भिनाय निवासी राजूलाल पुत्र प्रभुलाल, बिड़कच्यावास निवासी नारायण पुत्र रतना गुर्जर सहित अन्य घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नसीराबाद के अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई। सराना थाना पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए। मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) पढें ये खबर भी… कोहरे की आगोश में अजमेर, सर्दी के तेवर तल्ख:शीतलहार से छूटी कंपकंपी, वाहन चालक हुए परेशान, सूरज के दर्शनों को तरसे अजमेर में सुबह से ही सर्द हवाओं व कोहरे के कारण सर्दी के तेवर तल्ख है। सूर्य देव बादलों की ओट में दुबके रहे और मौसम में घुली शीतलता के कारण शहरवासियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। हाइवे व सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *