अजमेर के कायड़ स्थित मेडिकल चौराहे पर बुधवार देर रात गोरक्षक संगठन वंदे कायड़ टीम ने गोवंश से भरे नौ ट्रकों को रुकवाया। ट्रकों में कुल 92 गोवंश भरे हुए थे। सूचना मिलने पर गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी ट्रकों को थाने ले गई। जांच में सामने आया कि ट्रक में भरे गोवंश को मेड़ता के पशु मेले से खरीदकर मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जांच में सही पाए जाने पर उनको छोड़ दिया गया। मामले में सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने मेड़ता मेला कमेटी के पशु चिकित्सक से बात की। चिकित्सक ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति को अधिकतम चार पशुओं का ही रवन्ना दिया जाता है और ट्रक के आकार के अनुसार ही लदान की अनुमति मिलती है। एसडीओ के स्तर से बिल्टी जारी की जाती है। पुलिस द्वारा कागजातों की जांच की। चौधरी ने बताया कि जांच में सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया। पढें ये खबर भी… तीसरी क्लास की स्टूडेन्ट्स को टीचर्स ने पीटा:पिता ने दर्ज कराई FIR, कहा- चोरी का आरोप लगाने से घबराई, स्कूल नहीं जा रही नसीराबाद के राजगढ़ स्थित प्राइवेट स्कूल की दो शिक्षिकाओं की ओर से तीसरी क्लास की स्टूडेंट से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि चोरी की आशंका को लेकर टीचर्स ने बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद बेटी घबराई हुई है और स्कूल भी नहीं जा रही है। पिता की रिपोर्ट पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढें


