अजमेर में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:पड़ोसी किराएदार पर शक, मकान खाली करके फरार;काम पर गई हुई थी महिला

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मकान से चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने अलमारी में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता ने अपने पड़ोसी किराएदार पर शक जताते हुए आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार, हतुंडी चौराहा के माखुपुरा गांव में रहने वाली सीमा रावत ने यह मामला दर्ज करवाया। सीमा मजदूरी करके अपना गुजारा चलाती हैं और उनके घर के एक हिस्से में किराएदार रहते हैं। घटना उस वक्त हुई जब सीमा काम से घर लौटीं। सबसे पहले उन्होंने देखा कि उनके एक किराएदार संजू के पर्स से 8 हजार रुपए गायब हैं। इसके बाद जब उन्होंने अपनी अलमारी चेक की, तो सोने-चांदी के जेवरात नदारद मिले। महिला ने बताया कि वह काम से घर पहुंची तो किराएदार संजू के पर्स से 8 हजार चोरी हो गए थे। इसके बाद उसने अपनी अलमारी को चेक किया तो सोने चांदी के जेवरात गायब मिले। तभी उसने उसके पास में पड़ोसी किराएदार पूनम से पूछताछ की तो उसके साथ गाली गलौज की गई। उसे धमकियां तक दी गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद किराएदार अपने पति के साथ मकान खाली करके चली गई। उसे शक है कि महिला ने उसके जेवरात चोरी किए हैं। आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *