अजमेर में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता:स्टूडेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ, मां ने दर्ज करवाया मुकदमा

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र से स्कूल छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। मां ने बेटी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। मां की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मां ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी स्कूल ड्रेस में स्कूल के समय घर से निकली थी। जोकि अभी तक वापस नहीं आई है। मां ने बताया कि उसकी सभी जगह रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की तो किसी को उसकी जानकारी नहीं है। वह घर से स्कूल बैग और एक मोबाइल भी लेकर गई है। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद आ रहा है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *