अजमेर में चाकू दिखाकर युवक से लूट:लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले गए, मोबाइल-पर्स लेकर भागे

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवक से लूट की वारदात सामने आई है। लिफ्ट देने के बहाने दो बदमाश सुनसान जगह पर ले गए और चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने पीड़ित से उसका मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए। पर्स में करीब अलग-अलग एटीएम कार्ड और डॉक्यूमेंट सहित करीब ढाई हजार पर लगदी थी। पीड़ित की ओर से रामगंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार ग्राम सोमलपुर निवासी ओम प्रकाश पीपल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह मार्टिंडल ब्रिज से आने के लिए टेंपो, ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और रास्ता पूछने लग गए। बाद में उनके द्वारा उसे लिफ्ट देने का झांसा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक पर उसे बैठा लिया और उसे हजारीबाग की तरफ कच्चे रास्ते पर सुनसान जगह में ले गए और सड़क पर गिरा दिया। दोनों बदमाशों में चाकू की नोक पर उसे डराया धमकाया और उसके जैकेट से मोबाइल और पर छीन लिया। तभी वहां पर एक कर आते देख दोनों समान लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *