अजमेर में जमीनी विवाद को लेकर सिर पर मारी ईंट-VIDEO:एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित चार घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

अजमेर के निकट कायड़ में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे पत्थरों, ईटों से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित चार को चोटें आई। जिनको उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया। सूचना के बाद गेगल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। कायड़ निवासी जयसिंह रावत ने बताया-घर के पास ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और आरोपियों ने लाठी, पत्थर व ईटों से हमला की। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसमें उसके सिर पर चोट आई और काफी खून बह गया। हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं कुमकुम, सीमा व मुन्नीदेवी को भी चोटें आई है।बीरमसिंह रावत का कहना रहा कि आरोपियों ने पहले भी उसके पिता के साथ मारपीट की। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *