अजमेर में जल्द शुरू होगी बंद-पड़ी रामसेतु ब्रिज की भुजा:एप्रोच रोड पर डामरीकरण का काम भी शुरू, 3 जुलाई को रोक दिया था ट्रैफिक

अजमेर में एलिवेटेड रोड (रामसेतु ब्रिज) की महावीर सर्किल की ओर से आने वाली एप्रोच रोड (भुजा) का मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एप्रोच रोड पर डामरीकरण किया जा रहा है। इसके बाद जल्द एलिवेटेड रोड की इस भुजा से भी ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। एप्रोच रोड पर विभिन्न परतों पर मिट्टी लेयर बिछाने, मिट्टी का कटाव रोकने के लिए ब्रिज की रिटर्निंग वॉल के पास रिवर्स एंड फिल्टर प्रॉपर तरीके से डिजायन करने का काम पूरा हो चुका है। साथ ही वाटर वाउंड मेकाडम (वीएमडब्ल्यू) भी कर दिया गया, लेकिन गुरुवार तक इसके पूरी तरह नहीं सूखने के कारण आज इस भाग पर डामरीकरण किया जा रहा है। डामरीकरण के साथ मरम्मत कार्य भी आज पूरा हो जाएगा। एमएनआईटी की सिफारिश पर हुआ काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 275 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए एलिवेटेड रोड की महावीर सर्किल वाली भुजा 3 जुलाई से बंद पड़ी है। जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटियों की सिफारिश के बाद जिला प्रशासन ने एमएनआईटी, जयपुर की सिफारिश पर इस भुजा की पूरी खुदाई के बाद मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत महावीर सर्किल वाली भुजा की एप्रोच रोड (रैम्प) को पूरा खोदने के बाद नियमानुसार मिट्टी, गिट्टी, कंक्रीट डालने के बाद सड़क बनाई जा रही है। साथ ही जियो टेक्सटाइल, फिल्टर मीडिया लगाने का काम किया गया। वीप होल भी वापस बनाए गए हैं। ताकि बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सके। 3 जुलाई से बंद पड़ी है भुजा दरअसल, सड़क धंसने के बाद 3 जुलाई से इस भुजा पर ट्रैफिक का संचालन बंद कर दिया गया। ऐसे में शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगरा गेट चौराहा व महावीर सर्किल पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं जिला प्रशासन को ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के दौरान आने वाले वाहनों के ट्रैफिक को संचालित करने की चिंता सता रही थी। ये खबर भी पढ़ें अजमेर में बारिश में रामसेतु ब्रिज पर जमीन धंसी:मिट्टी के कट्टों से गड्ढे को ढका; ट्रैफिक डायवर्ट, दोनों तरफ का रास्ता बंद न्यायालय ने एलिवेटेड ब्रिज को खोलने के दिए आदेश:RSRDC अधिकारी ने कोर्ट में दिया शपथ पत्र, रामसेतु ब्रिज को लेकर हुई थी सुनवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *