अजमेर में जुमे की नमाज, भीड़ के बीच गिरे जायरीन,VIDEO:CM की चादर पेश, बुलंद दरवाजे से पढ़ा संदेश; कल होगा उर्स का समापन

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स की रौनक बनी हुई है। हर तरफ चिश्तिया रंग छाया हुआ है। दरगाह क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ख्वाजा की शान में सूफियाना कलाम की गूंज है। आज जुमा की नमाज हुई। इसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस ने भी खास बंदोबस्त किए। नमाज के बाहर निकलते समय कुछ जायरीन गिर गए और पुलिस ने उनको भीड़ से बचाकर सकुशल निकाला। जायरीन की ओर से मजार शरीफ पर मखमली चादर, गुलाब के फूल पेश किए जा रहे है। दरगाह परिसर में हर तरफ जायरीन की भीड़ है। कायड़ विश्राम स्थली पर भी जायरीनों की भीड़ है। शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दरगाह में चादर पेश की गई। शनिवार को कुल की रस्म होगी और जन्नती दरवाजा बंद हो जाएगा। इसके साथ ही उर्स का समापन भी हो जाएगा। अहाता ए नूर में छठी की फातिहा कल 27 को रजब की 6 तारीख है। अहाता ए नूर में छठी की फातिहा होगी। खुद्दाम ए ख्वाजा यह रस्म अदा कराएंगे। सुबह 11 बजे दरगाह के महफिल खाना में कुल की महफिल की शुरुआत होगी। दोपहर 1:15 बजे कुल की रस्म के लिए दरगाह दीवान के पुत्र सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती जन्नती दरवाजे से होते हुए आस्ताना शरीफ जाएंगे। इसके साथ ही दरवाजा बंद हो जाएगा। फोटोज में देखें दरगाह उर्स….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *