अजमेर के ब्यावर रोड चुंगी फाटक पर सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद रामगंज थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव को जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामगंज थाने के एएसआई संजय शर्मा ने बताया- कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि करीब सवा सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को एम्बुलेंस की सहायता से जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। पुलिस मृतक के बारे में पता कर रही है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


