अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाले में सोमवार दोपहर एक डांसर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की मदद से बॉडी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास पूछताछ करने के बाद शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान होने पर परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक डांसर के दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं डांसर ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी पर करीब पांच स्टोरी लगाई है। जिसमें उसने लिखा- उसके साथ बहुत बुरा हुआ है… पुलिस वाले भी उसे सपोर्ट नहीं कर रहे और उसकी जिंदगी भर की कमाई चोरी हो गई। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने कहा कि बलदेव नगर भक्ति धाम निवासी सुनील राव(30) पुत्र दुर्गालाल का शव जानना रोड स्थित एक नाले में मिला था । परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों द्वारा जो शिकायत दी जाएगी उस पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 2 दिन से बहन के घर पर रुका हुआ था मृतक डांसर के भाई जयप्रकाश राव ने बताया कि उसका भाई सुनील राव बलदेव नगर भक्ति धाम के पास रहता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था और जिसके चलते वह 2 दिन से जानना रोड स्थित अपनी बहन के पास रह रहा था। दोपहर 1 से 1:30 के करीब घर से निकला था। 3 से 3:30 बजे के करीब उन्हें सुनील की लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। भाई ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है। मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए। जिसने उसे परेशान किया उन पर कार्रवाई की जाए। 8.50 लाख के जेवरात हुए थे चोरी भाई जयप्रकाश ने बताया कि मां-बहन और तीनों भाभियों के जेवरात भाई सुनील राव के घर बलदेव नगर में ही रखे हुए थे। करीब चार-पांच दिन पहले उसके दो से तीन दोस्त उसे घर पर लेने आए और चाय पिलाने के लिए अपने साथ बाहर ले गए। पीछे से उसके दोस्तों ने 6:30 तोला सोना और चांदी जिनकी कीमत करीब 8 से 8:30 लाख रुपए है वह चोरी कर लिए। इसकी शिकायत भी क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई थी। कार्रवाई को लेकर व लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था। शिकायत देने के बाद मिल रही थी धमकी भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसके भाई सुनील के द्वारा क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत देने के बाद से लगातार धमकी भी मिल रही थी। जिसके कारण से परेशान होकर बहन के पास रह रहा था। सोमवार को भी जब घर से निकला उसे कुछ देर पहले ही हमारे रिश्तेदारों के घर पर गाड़ियों में बदमाश पहुंचे और उनके पास हथियार भी थे। वह भाई के लिए पूछ रहे थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद ही भाई की बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। इंस्टाग्राम पर लिखा- पुलिस ने मुझे सपोर्ट नहीं किया मृतक रवि एक डांसर था। जो की अलग-अलग कार्यक्रमों में जाकर डांस के प्रस्तुति देता था। रवि महिलाओं के बेस और ड्रेस में अपनी कला को प्रस्तुत करता था।रवि के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 51000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। मृतक डांसर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है। जिसमें उसने लिखा कि मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है। ना पुलिस वाले मुझे सपोर्ट कर रहे। मेरी जिंदगी भर की जो कमाई चुराने वाला कोई नहीं समीर टेनिस और उसकी बहन सिस्टर स्वाति और वह लोग मिले हुए हैं। मेरी जिंदगी भर की कमाई थी।


