अजमेर में डांसर की लाश मामले में FIR दर्ज:समाज ने एसपी को दी थी शिकायत, परिवार ने हत्या का शक जताया

अजमेर में 26 जनवरी को जनाना रॉड पर मिली डांसर की लाश के मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस की ओर से एससी-एसटी, आत्महत्या की उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ शिवम जोशी की ओर से की जा रही है। बता दे की गुरुवार को ही डोली समाज ने प्रदर्शन करते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के जरिए डांसर की लाश के मामले में हत्या का शक जाहिर किया था। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार भाई जितेंद्र राव के रिपोर्ट पर करीब सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाई ने आरोपियों पर उसके भाई के घर से जेब्रा चोरी कर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में अनुसंधान जारी है। एसपी कार्यालय पर किया था प्रदर्शन गुरुवार को डोली समाज की ओर से रैली निकालकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे थे। समाज के लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया था। बाद में अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में परिवार ने हत्या का शक जाहिर किया है। यह खबरें भी पढ़ें….. अजमेर में डांसर की मिली लाश:इंस्टा पर लिखा- मेरे साथ बुरा हुआ, पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही; घर से जेवर चोरी हुए थे डांसर की लाश मिलने का मामला, समाज ने किया प्रदर्शन:परिवार ने हत्या का शक जाहिर किया, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *