अजमेर में दरगाह-कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से चेकिंग, कलेक्ट्रेट के सभी चेंबर और ऑफिस की जांच

अजमेर में आज फिर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को धमकी भरा मेल आया है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और जिला पुलिस के अधिकारी इकट्ठा हो गए हैं। दरगाह और कलेक्ट्रेट का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। बम की सूचना के बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से लोक बंधु तुरंत बाहर निकल चुके हैं। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से चेकिंग की जा रही है। कलेक्ट्रेट के सभी चेंबर और कार्यालय को चेक किया जा रहा है। कर्मचारियों को चैंबर से बाहर निकलकर चेकिंग की जा रही है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग चल रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *