अजमेर में दवा लेकर लौट रही महिला का मोबाइल छीना:नंबर नोट किए, CCTV में कैद हुए 3 बदमाश; पुलिस कर रही तलाश

मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही महिला का बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला ने बाइक के नम्बर भी देख लिए और पास ही लगे सीसीटीवी में संदिग्ध युवक भी कैद हो गए। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर निवासी राधा रूपानी पत्नी हीरानन्द रूपानी ने रिपोर्ट दी कि 14 जनवरी 2025 को शाम चार बजे वह चौरसियावास रोड पर मेडिकल से दवाई लेकर घर आ रही थी। जैसे ही घर पहुंची तो पीछे मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोटर साइकिल को देखा तो मोटर साइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर रंग काला था। मोटर साइकिल चालक ने पीला जेकेट पहन रखा था व पीछे वाले लड़के ने ब्लेक जेकेट व बीच वाले ने सफेद जेकेट पहन रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक नम्बर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… अजमेर में शीतलहर के कारण बढ़ी ठंडक:सुबह कोहरा छाया रहा, अगले 2 दिन यलो अलर्ट, बारिश की संभावना भी जताई अजमेर में बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड व गलन बढ़ा दी है। सुबह से करीब 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। उसके बाद हल्की धूप निकली। लेकिन सर्दी के तल्ख तेवर बरकरार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *