अजमेर में दिल्ली की युवती से रेप:दोस्ती कर शादी का दिया था झांसा, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में दिल्ली की एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर अजमेर के एक होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दरगाह थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया था। पीड़िता ने बताया कि जून 2025 में आरोपी उसे अजमेर दरगाह में शादी करने का झांसा देकर लाया था। वह दरगाह क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद आरोपी उसे दरगाह ले जाने के बजाय वापस दिल्ली लेकर चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब वह लगातार उसे शादी के लिए बोल रही है तो वह उससे शादी नहीं कर रहा है। दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *