अजमेर में नाकाबंदी कर तस्कर को पकड़ा:890 ग्राम अफीम पकड़ी, कार भी को जब्त, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिसकी कार से 890 ग्राम अफीम बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान सीओ मनीष बड़गुर्जर भी मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अलवर गेट थाना प्रभारी को दी गई है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध कार को रुकवा कर ड्राइवर से पूछताछ की तो वह घबरा गया। टीम की ओर से कार को चेक किया तो एक थैली में मादक पदार्थ बरामद हुआ। युवक से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आदर्श नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाती मोहल्ला पुलिस थाना रामगंज निवासी अस्तित्व तिवारी (22) पुत्र नवल किशोर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 890 ग्राम अफीम और एक कार जब्त की गई है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में दीपक नाम के व्यक्ति से अफीम खरीदने की जानकारी दी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *