अजमेर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा:हादसे में 4 मजदूर घायल, जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती

अजमेर के लोहाखान क्षेत्र में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जेएलएन हॉस्पिटल भेजा गया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाने के एएसआई केके यादव ने बताया- लोहाखान गोकुल डेयरी के पास बुधवार को दौलतपुरा टाक का निर्माणाधीन मकान है। मकान में काम चल रहा था। इस दौरान चार मजदूरों पर छज्जा गिर गया, जिससे चारों मजदूर घायल हो गए। घायलों का जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज जारी है। छज्जे का निर्माण लेटेस्ट ही हुआ था। गीला होने की वजह से गिरा है। हालांकि जांच जारी है। यह हुए घायल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *