अजमेर में पानी की पाइप लाइन बदलेगी:आज सुबह 10 बजे से 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा, शाम को सप्लाई पर पड़ेगा असर

अजमेर के नसीराबाद रोड पर तोषनीवाल फैक्ट्री के पास जलदाय विभाग के एसआर-7 टैंक से आ रही मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। 1000 एमएम की क्षतिग्रस्त पीएससीसी पाइप को एमएस पाइप से बदला जाएगा। इसके लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से 24 घंटे का शटडाउन लेगा। गुरुवार को शाम और शुक्रवार सुबह की सप्लाई पर असर पड़ेगा। 72 घंटे के अंतराल पर पानी मिलेगा। शुक्रवार को शाम को होगी सप्लाई शटडाउन के कारण सुबह 10 बजे के बाद महावीर मोहल्ला, मलूसर रोड, माली मोहल्ला, लाखन कोटड़ी, लंगरखाना गली, फूल गली, रसूलपुरा, गूजरवाड़ा, श्मशान रोड टी ब्लॉक मोती विहार, ज्ञानविहार, तेजा चौक, महाराणा प्रताप नगर, अभियन्ता नगर, चौधरी कालोनी जीवनदीप कॉलोनी, छतरी योजना, रामदेव नगर में शुक्रवार को 72 घंटे के अंतराल में शाम को पानी की सप्लाई होगी। शनिवार को सुबह आएगा पानी शुक्रवार को सुबह अन्दरकोट, खादिम मोहल्ला, जाटिया कालोनी, ईसाई मोहल्ला, सांसी बस्ती, प्रभात मोहल्ला, राम बाग, त्रिलोक नगर, पन्नीगरान चौक, दरगाह बाजार, डिग्गी चौक, बख्शीजी की कोठी, देवनगर, कृष्णा कॉलोनी, रावत नगर, गणपति नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, सागर विहार, पंचशील नगर बी ब्लॉक, रातीडांग, ईदगाह, विनायक विहार, आंतेड़ में शनिवार सुबह 72 घंटे के अंतराल पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *