अजमेर में प्राइवेट बसों की हड़ताल:मालिक बोले- लोन भी नहीं चुका पा रहे; जोधपुर, कोटा समेत कई रूट के यात्री हुए परेशान

अजमेर में प्राइवेट बस संचालकों ने हड़ताल कर परिवहन विभाग की ओर से की जा रही चालान की कार्रवाई और नई गाइडलाइन पर गुस्सा जाहिर किया है। जयपुर रोड पर विरोध-प्रदर्शन कर कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण अजमेर से चलने वाली करीब 100 बसों का संचालन ठप रहा। ऐसे में यात्री भी परेशान हुए। अजमेर बस यूनियन के सचिव संजय वर्मा ने बताया- जिन बसों को पहले परिवहन विभाग की ओर से फिटनेस और बॉडी स्ट्रक्चर के आधार पर पास किया जा चुका है, उन्हें अब अचानक गलत ठहराकर चालान काटे जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। बसों की किश्त भी नहीं चुका पा रहे
परिवहन विभाग सीधे लाखों रुपए के चालान काट रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकतर बस संचालकों ने बैंक से लोन लेकर बसें खरीदी हैं। बसें सीज होने पर न तो बैंक की किश्त चुकाई जा सकती हैं और न ही ड्राइवर व कंडक्टर को समय पर भुगतान हो पाता है। इसके अलावा इंश्योरेंस, टैक्स और फिटनेस जैसे अनिवार्य खर्च भी लगातार बने रहते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक निजी बसों की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर अजमेर से दिल्ली, हरिद्वार, सूरत, नागौर, जोधपुर, कोटा सहित अन्य जगहों पर जाने वाली करीब 100 बसों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ये है प्रमुख मांगे.. …………… पढें ये खबर भी… अजमेर-दरगाह याचिकाकर्ता पर फायरिंग, एक साल बाद भी खुलासा नहीं:चालान तक पेश नहीं कर पाई पुलिस, पीड़ित बोला-जो भी हो सामने आना चाहिए 25 जनवरी 2025… दरगाह में शिव मंदिर होने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करने वाले विष्णु गुप्ता पर अजमेर से जयपुर लौटते समय हाईवे पर गोली चलाई गई। गोली कार के गेट के पास लगी। इस मामले में पीड़ित विष्णु गुप्ता ने गेगल थाने में मामला दर्ज कराया। अब इस घटना को एक साल हो गया, लेकिन इस एक साल में पुलिस आरोपियों का पता तक नहीं लगा पाई। पुलिस ने चालान तक पेश नहीं किया। पीड़ित गुप्ता ने उस समय कहा था कि बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाई और इसे सोची समझी साजिश बताया। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *