अजमेर में बढ़ेगी ठंडी, बारिश की संभावना नहीं:बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री गिरा; ठंडी हवाओं ने ठिठुराया

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अजमेर में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद से ही शहर और आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंडक बढ़ी है। आज सुबह धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, गर्म पेय और ऊनी कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रहा। शनिवार सुबह साढे़ 5 बजे का तापमान 8.2 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम 6.9 डिग्री तापमान रहा। ऐसे में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने में तीन बार बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है- आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम बताए जा रहे हैं। ऐसे में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार दोपहर का पारा 7.8 डिग्री गिरा दिया। दोपहर का तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का पर 12.9 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोपहर का पारा 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में 3 बार मावठ : अब तक 13.9 एमएम बरसात 10 साल में दिन-रात का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड : माइनस 2.8 डिग्री भी रहा है पारा अजमेर में मौसम ने कई बार चौंकाने वाले रिकॉर्ड बनाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी 1935 को रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस समय शहर में लेह-लद्दाख जैसी कड़ाके की सर्दी महसूस की गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वहीं 4 जनवरी 1979 को जनवरी माह में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा जनवरी में सर्वाधिक मावठ 20 जनवरी 1948 को एक ही दिन में 46.5 मिमी दर्ज की गई थी, जिससे ठंड और बढ़ गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *