अजमेर के खाजपुरा गांव में शनिवार सुबह 11 केवी बिजली लाइन का तार टूट कर घरों के ऊपर गिर गया। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना सुबह करीब साढे़ छह बजे की है। बिजली तार टूटने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों से बिजली लाइन हटाने के लिए कितनी ही बार शिकायत कर दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। घटना के बाद टाटा पावर की टीम मौके पर पहुंची और लाइन ठीक करने के काम में जुट गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण ललित सिंह, कैलाश, सुखदेव, सुरेश, राजकुमार, सुखा सिंह, प्रभू सिंह, रामेश्वर सिंह, फुल सिंह, कमला देवी, रणजीत सिंह, राजवीर, सोहन, सुरेन्द्र सिंह, कालू सिंह, शैतान सिंह आदि ने रोष जताया। उनका कहना रहा कि गांव में 70 मकानों के ऊपर से ये लाइन गुजर रही है। इससे बडे़ हादसे की आशंका है। कई बार ग्रामीणों ने टाटा पावर को लिखित में शिकायत दी लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि ये बिजली लाइन घरों से हटाई जाए। इस सम्बन्ध में बात करने पर टाटा पावर के पीआरओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया-सूचना के बाद खाजपुरा फीडर से लाइट बंद करा दी गई और टीम को मौके पर भेज दिया है। टीम लाइन ठीक करने में जुटी है। (इनपुट-श्रवण नाथ- गेगल) ………… पढें ये खबर भी… आईजी ऑफिस से ASP विजय सांखला का ट्रांसफर निरस्त:जिनेन्द्र जैन को अजमेर डिस्कॉम में पोस्टिंग, राजेश मील को केकड़ी में लगाया राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DYSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए। पूरी खबर पढें


