अजमेर में बेटी के ससुराल में गई थी महिला:घर में हुई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराई

अजमेर की दरगाह थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार नगदी चोरी कर लिए। पीड़ित महिला अपनी बेटी के ससुराल हरियाणा गई हुई थी। इस1 बीच चोरों ने पीछे से वारदात को अंजाम दिया। दरगाह थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सोल्हा खंबा गेट निवासी खुर्शीदा ने बताया कि वह घर पर अकेली निवास करती है। अपनी बेटी के ससुराल रोहतक हरियाणा गई हुई थी। जाने से पूर्व उसने अपने घर पर सारा सामान अपनी अलमारी में रखकर ताला लगा दिया था। महिला ने बताया कि वह जब वह रोहतक से चंडीगढ़ गरीबरथ से वापस आई और अपने घर पहुंची तो देखा कि घर के बाहर ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी टूटी हुई थी। चोर सोने चांदी के जेवर और ₹12000 नगदी सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की ओर से मामले की शिकायत दरगाह थाना पुलिस को दी गई। दरगाह थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (फोटो-वीडियो सहियोग- नजीर कादरी)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *