अजमेर में मकान-ऑयल पेंट की दुकान में लगी आग,VIDEO:पूजा के दीये और अगरबत्ती बनी दोनों जगह आग का कारण, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

अजमेर शहर के दो अलग अलग स्थानों पर पूजा के दीये और अगरबत्ती से आग लग गई। आग लगने की पहली घटना मलूसर रोड पहाड़गंज स्थित केके कॉलोनी में मकान में जबकि दूसरी घटना तोपदड़ा फाटक के पास ऑयल पेंट की दुकान में हुई। क्लॉक टावर थाना पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे केके कॉलोनी में प्रदीप ठाकुरानी के मकान में दीये से आग लगी। मकान में सीढ़ियों के पास मंदिर में दीया जलाया गया था। रात को अचानक आग भड़क गई। सूचना पर क्लॉक टावर थाने के एएसआई राजेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। आग में कुछ सामान जला है। दूसरी घटना करीब 10:30 बजे तोपदड़ा फाटक के पास एक पेंटर मूलचंद की दुकान पर हुई। पड़ोसी अभिनव जोशी ने बताया कि करीब साढ़े 7 बजे दुकान में पूजा करके अगरबत्ती और दीया लगाकर घर गए। दुकान में थिनर, पेंट के डिब्बे, कपड़े, कंप्रेशर मशीन सहित अन्य सामान रखा था। आग लगने के बाद थिनर की वजह से आग भड़क गई। सूचना पर क्लॉक टॉवर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *