अजमेर में मुस्लिम पिता-पुत्र ने अजमेर के मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। इसके साथ ही हिंदू बने पिता ने पड़ोसी धर्मगुरु पर उनकी बेटी और पत्नी को बहका कर उनके खिलाफ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। हिंदू धर्म में आए पिता ने कहा कि मुझे और मेरे बेटे को 3 साल से टॉर्चर किया जा रहा था। धर्म गुरु ने मेरी ही बेटी से पॉक्सो की शिकायत दर्ज करवा दी। मजबूरन मुझे पत्नी से तलाक लेना पड़ा। जब समाज से मदद मांगी तो कोई भी आगे नहीं आया। इसके बाद हिंदू धर्म के लोगों ने हमारी मदद की। फिर मैंने और मेरे बेटे ने धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया। पुजारी बोले- दोनों को पहले से सनातन धर्म की जानकारी
अजमेर के मंदिर के पुजारी ने बताया कि मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म में आए दोनों पिता-पुत्र काफी समय से पीड़ित थे। दोनों हिंदू धर्म में आना चाहते थे। आज सोमवार को विधि-विधान से पूजन हवन करके सनातन धर्म अपनाया है। दोनों ने स्वयं इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है। दोनों पिता पुत्र अब सनातन धर्म की प्रक्रिया निभाएंगे। दोनों को पहले से ही सनातन धर्म की काफी जानकारी है। धर्मगुरु पर लगाए आरोप
अजमेर के रहने वाले 45 साल के पिता राकेश (बदला हुआ नाम) ने बताया- वह 30 साल से फोटोग्राफी कर रहे हैं। उनकी पत्नी, बेटा और बेटी साथ रहते थे। हमारे पड़ोस में ही एक धर्मगुरु रहता था। धर्मगुरु ने बेटी और पत्नी को वश में कर लिया और मेरे खिलाफ कर दिया। इसके बाद करीब 3 सालों से उनके बेटे और उन्हें परेशान किया जाने लगा। राकेश ने आरोप लगाया कि धर्मगुरु ने बेटी के जरिए 14 अगस्त 2024 में रामगंज थाने में छेड़छाड़ में पॉक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज करवा दी थी। हिंदू धर्म के लोगों ने की मदद
राकेश ने बताया- इसके बाद 27 अगस्त 2024 को 2 लाख रुपए दिए और तलाक लिया तब जाकर मामला सुलझा। इसके बाद भी अलग-अलग तरह से मुझे और बेटे दिनेश को परेशान किया जाने लगा। समाज के लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने भी हेल्प नहीं की थी। जब हिंदू धर्म के लोगों से संपर्क किया तब उन्होंने मेरी मदद की थी। बोले- मुझे और मेरे बेटे को स्वीकार करे समाज
राकेश ने बताया- आज मंदिर में हवन करके शुद्धिकरण किया गया है और हिंदू धर्म में प्रवेश किया है। हिंदू धर्म में पहले से ही मेरा जुड़ाव रहा है। मेरा समाज से भी निवेदन है कि मेरे बेटे और मुझे स्वीकार करें। अगर मेरी कोई गलती हो तो मुझ पर कार्रवाई की जाए। हमने कोर्ट के जरिए भी धर्म बदल लिया है। वहीं बेटे दिनेश ने बताया कि उन्हें हिंदू धर्म से बहुत पहले से लगाव है। मैंने अपनी मर्जी से पिता के साथ हिंदू धर्म अपनाया है।


