अजमेर ऑनेस्टी समिति के सहयोग से गांधी भवन हॉल आदर्श नगर में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। शिविर में डॉक्टर्स की ओर से निशुल्क सुविधा दी गई। इस दौरान 95 यूनिट रक्तदान किया गया। पहले 51 रक्तदाताओं को स्टील बर्ड के हेलमेट बांटे गए। शिविर में आई चेक अप (भार्गव ऑप्टिकल स्टेशन रोड), शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन (डॉक्टर बी.लाल क्लीनिकल लेबोरेटरी आर्य समाज, आदर्श नगर) व फिजियोथेरेपी (डॉक्टर सुभाष प्रजापति डॉक्टर दयानंद प्राकृतिक चिकित्सालय आदर्श नगर) आदि बीमारियों का फ्री चेक-अप किया गया। मीडिया प्रभारी पायल चौधरी ने बताया- शिविर में देवेन्द्रसिंह शेखावत, सुनीता चौहान, नरेश मिश्रा, ललित शर्मा, विनोद अग्रवाल, गोपाल सिंह, हेमलता नाथानी, पवनेश गौड आदि ने सहयोग किया।


