अजमेर में रिटायर टीचर ने किया सुसाइड:घर में फंदा लगाकर दी जान;एक युवक ने भी की आत्महत्या

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा में एक युवक और नाका मदार में रिटायर टीचर ने फांसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के पास फिलहाल सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है। उनके शवों को अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया। जहां पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस के अनुसार एक मृतक आनन्दपुरी धोलाभाटा, अजमेर निवासी पुष्पेन्द्र (38) पुत्र किशोर कुमार है। जिसने घर में दोपहर में फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन ने पुलिस पूछताछ में उसके आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इसी तरह दूसरे मामले में मृतक मधुबन कॉलोनी, नाका मदार निवासी रिटायर्ड शिक्षक महेश (60) पुत्र लीलाराम है। जिन्होंने भी अज्ञात कारणों से घर में फांसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें परिजन ने रात को मृत अवस्था में जेएलएन अस्पताल में पहुंचाया था। उन्होंने फांसी क्यों लगाई। इस संबंध में भी पुलिस जांचकर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *