अजमेर में शटडाउन से वाटर सप्लाई गड़बड़ाई:कईं क्षेत्रों में तीन दिन बाद भी नहीं मिला पानी, कल से सामान्य होगी आपूर्ति

अजमेर में जलदाय विभाग की ओर से ट्रेंचिंग ग्राउंड में क्रेक हुई पाइप लाइन बदलने के लिए गए शटडाउन से वाटर सप्लाई गड़बड़ा गई है। शहर के कई इलाकों में तीन दिन बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। जलदाय विभाग अधिकारियों का दावा है कि सोमवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। पाइप लाइन बदलने के लिए शुक्रवार को 15 घंटे का शटडाउन लिया गया था। इसके बाद शनिवार से जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। जिन क्षेत्रों को शनिवार को आपूर्ति होनी थी, उनको रविवार किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में रविवार को होनी थी, उन क्षेत्रों में सोमवार से हो जाएगी। दक्षिण क्षेत्र के सेक्टर-3 धोलाभाटा, बिहारीगंज, अंगीरा नगर, शिवनगर, खानपुरा, नाडी वाला कुआं, इंद्रानगर, अजयपाल नगर, अजयनगर, बाढ़ पीड़ित कॉलोनी, रामगंज, गोंविद नगर, नेहरू नगर, संत कंवर राम कॉलोनी तथा शाम को सूर्यनगर, तिलकनगर, प्रकाश रोड, कालातो का बाड़िया, केसरी कॉलोनी, शक्तिनगर, आम का तालाब, डाकलों का बेरा, कल्याणीपुरा, देवनारायण मंदिर, जगदंबा कॉलोनी, शिव कॉलोनी तथा आनंदपुरी गणेश नगर आदि क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित हुई। पढें ये खबर भी… सिलेंडर चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार:नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात, रिमांड पर आरोपी नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने गत दिनों गांधी चौक क्षेत्र के विभिन्न घरों से गैस सिलेंडर की चोरियों की वारदातों का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सिलेंडर चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *