अजमेर में शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप:विरोध किया तो मारपीट कर धमकी दी; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

एक युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप करने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विरोध किया तो मारपीट की पीड़िता दरगाह हाल थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवती का आरोप है कि वैशाली नगर निवासी तपिश गोयल व आशीष ने गत 12 जनवरी को उसे रात्रि के समय शराब पिला दी और उसके नशे में होने पर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने रेप करने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। उसके घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसे उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ (नॉर्थ) रूद्र प्रकाश शर्मा जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की भी तलाश कर रही है। शादी का झांसा देकर रेप शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए एक युवती ने युवक के खिलाफ क्लॉक टावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपित आरिफ अब्बासी ने उससे पहले दोस्ताना संबंध बनाए। उसके बाद में शादी करने का प्रस्ताव दिया और प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर वह उसे जल्द शादी करने की बात कहकर चुप कर देता था। उसने अब आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने टालना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ वर्ष 2019 में रेप संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन दोनों पक्ष में आपसी समझौता हो गया था। अब वापस पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सीआई दिनेश कुमार चौधरी तफ्तीश कर रहे हैं। पढें ये खबर भी…. अजमेर में 3 दिन यलो अलर्ट, छाया रहा कोहरा:आने वालों दिनों में बारिश की संभावना, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन है। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया। बाद में मौसम हल्का साफ नजर आया। ये खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *