अजमेर में शुरू हुई बारिश:बिजली चमकने और ओलावृष्टि के आसार, मकर संक्रांति के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

अजमेर जिले में शनिवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ इलाकों में हवा चलने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है। आज पूरे दिन पशिचमी विशोभ का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के आसार हैं। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। 12 से 14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मकर संक्रांति के बाद दिन और रात के तापमान में 2° से 3° डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को भी शहर में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *