अजमेर में सरकारी बैंकों में आज हड़ताल:कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, जानिए कौनसी सर्विस चलती रहेंगी

यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। इस वजह से आज अजमेर में भी सभी सरकारी बैंक बंद रहे। बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। मंगलवार को कचहरी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बैंक कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्तियां लेकर कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद मांगे नहीं माने जाने पर यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस ने यह देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है। बता दे की लगातार तीन दिन छुट्‌टी के बाद चौथे दिन भी बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *