राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत अजमेर जिला पुलिस के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। केसरगंज स्थित सेंट एंसलम व सेट जोन्स स्कूल के बच्चे व ट्रैफिक पुलिस के जवान रैली में शामिल हुए। ट्रैफिक पुलिस के सीओ आयुष वशिष्ठ ने बताया- राजस्थान पुलिस की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है। स्कूली बच्चों ने हाथ में ट्रैफिक सुरक्षा जागरूकता की तख्तियां लेकर ट्रेफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। स्कूली बच्चों और स्टाफ को पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। रैली केसरगंज से होती हुई डिग्गी बाजार से वापस स्कूल पहुंची। अवैध साइलेंसर के सवालों का जवाब देते हुए कहा- शहर में साईलेंसर के विरुद्ध 4-5 पांच दिनों से लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत करीब 100 साइलेंसर को हटवाया गया हैं। अवैध साइलेंसर से बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


