अजमेर में 103 किलो डोडा पोस्त पकड़ा:लावारिस कार जब्त, 7 कट्‌टों पर भरा था; तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लावारिस मिली कार से 103 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। कार जब्त कर ली और पुलिस जांच में जुटी है। मादक पदार्थ तस्कर की पुलिस तलाश कर रही है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया-गश्त के दौरान पुलिस टीम को नेहरू नगर के पास एक सदिग्ध रेनोल्ट डस्टर मिली। जिसकी तलाशी ली गई तो कार में सात कट्टे अवैध डोडा पोस्त भरे मिले। जिनका कुल वजन 1 क्विटल 03 किलो 450 ग्राम मिला। इस पर माल व कार जब्त कर ली। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल को सौंपी है। …………… पढें ये खबर भी…. एसआई भर्ती-2025 में 2 पारियों में होंगे पेपर:1015 पदों पर होगी भर्ती, 6 फरवरी तक आवेदन वापस लेने का मौका, जानें डिटेल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 5 और 6 अपैल को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग पौने आठ लाख (7.75 लाख) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भर्ती 1015 पदों के लिए है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *