अजमेर में 400 से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित:ढोल और डीजे के साथ निकली यात्रा, गली-मोहल्ला में भी हुआ आयोजन

शारदीय नवरात्र के विसर्जन के मौके पर अजमेर में 400 से ज्यादा छोटी बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से व्यवस्था की थी, वहीं कई इलाकों में क्षेत्रवासियों ने अपने स्तर पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सवारी रवाना होने से पहले माता जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। इसके बाद यात्राएं निकाली गई। सुबह 10 बजे बाद से ही शहरवासी टेंपो अन्य वाहनों में माता जी की प्रतिमाएं लेकर रवाना होने लगे। ढोल और डीजे के साथ भक्तगण आजाद पार्क पहुंचे। आजाद पार्क में मेले जैसा माहौल रहा। खास बात यह रही की 70% प्रतिमाएं छोटी थी, इसलिए कुंड में विसर्जन करने के लिए ज्यादा लाइन नहीं लगी। नगर निगम की ओर से सुबह ही माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *