अजमेर में 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, करीब डेढ़ लाख रुपए जब्त

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के पास से दांव पर लगाई गई 1 लाख 47 हजार नगदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीकाराम काला ने बताया कि थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले जुआरियों पर अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चांद बावड़ी के पास दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर हडकंप मच गया। पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 147000 नगदी बरामद हुई है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अनुसंधान जारी है। इन 5 को किया गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *