अजमेर में 5 हजार का इनामी लेक्चर गिरफ्तार:डमी कैंडिडेट बनकर दिया था आरपीएससी का एग्जाम, 10 लाख में किया था सौदा

अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी लेक्चर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेक्चर ने आरपीएससी की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी। पूर्व में पुलिस मुख्य कैंडिडेट को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी लेक्चर ने करीब 10 लाख रुपए में डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा देने का सौदा तय किया था। मुख्य कैंडिडेट की गिरफ्तारी के बाद से करीब 18 महीने से लेक्चर फरार चल रहा था। पुलिस लेक्चर को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी गणेशाराम ने बताया कि 30 अप्रैल 2023 को आरपीएससी द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा में चार कैंडिडेट एवं अन्य द्वारा षडयंत्र पूर्वक मूल प्रवेश पत्र पर जारी फोटो के स्थान पर कुटररचित स्कैन फोटो जनरेट कर परीक्षा में स्वयं के स्थान पर अन्य अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दिए जाने के संबंध में आरपीएससी के द्वारा 5 अप्रैल 2024 को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। 5 हजार का इनामी लेक्चर गिरफ्तार एडिशनल एसपी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। टीम ने इस मामले में फरार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरी जिला जालौर के लेक्चर हुकमाराम(31) पुत्र पुनाराम को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 18 महीने से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पूर्व में जिला बाड़मेर के रहने वाले मुख्य कैंडिडेट गेनाराम को गिरफ्तार किया था। गेनाराम आरपीएससी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़ा गया था। 10 लाख में हुआ था सौदा एडिशन एसपी गणेशाराम ने बताया कि आरोपी लेक्चर और मुख्य कैंडिडेट गेनाराम आसपास के गांव के रहने वाले हैं। जिसके कारण दोनों थे। मुख्य कैंडिडेट गेनाराम ने आरोपी लेक्चर हुकमाराम से संपर्क कर उसकी जगह एग्जाम देने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था। इसके बाद लेक्चरर के द्वारा परीक्षा भी दी गई थी और वह उसमें सिलेक्ट भी हो गया था। लेकिन आरपीएससी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में फर्जीवनी का खुलासा हो गया। लेक्चर फरारी के दौरान नशे का आदि हुआ एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी लेक्चर ने अजमेर के श्रमजारी कॉलेज में एग्जाम दिया था। आरोपी डमी कैंडिडेट का वर्ष 2021 में लेक्चर भूगोल के पद पर आरपीएससी से चयन हो चुका है। वर्तमान में उसने जिला जालौर के डूंगरी में एक स्कूल में ज्वाइन भी कर रखा था। लेकिन मुख्य कैंडिडेट की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार चल हो गया। फेरारी के दौरान आरोपी लेक्चर नशे का भी आदि हो चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *