अजमेर में ABVP कार्यकर्ता और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की:कॉलेज के लेक्चरर गिर पड़े, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया

अजमेर के जीसीए कॉलेज में शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल को प्रदर्शन की सूचना मिली। वे कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम को छोड़कर बाहर आ गए। एबीवीपी ने प्रिंसिपल को कार्यक्रम के बीच में ज्ञापन देने के लिए कहा। प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ता जबरदस्ती कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम में घुसने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की के बीच कॉलेज के लेक्चर गिर गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला और बाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। एबीवीपी करीब पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से करीब पांच सूत्री मांगों को लेकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में प्रदर्शन किया गया था। यहां एबीवीपी के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार ज्ञापन लेने के लिए कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम को छोड़कर बाहर आ गए। इधर प्रिंसिपल को एबीवीपी के विरोध का सामना भी करना पड़ा। तभी एबीवीपी ने प्रिंसिपल को कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम के बीच ज्ञापन देने की गुहार लगाई। प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। तभी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कार्यक्रम में घुसने लगे। इस दौरान वहां मौजूद क्लॉक टावर थाना पुलिस से धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के दौरान कॉलेज के लेक्चर वहीं पर गिर गए। बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। यहां कुछ देर तक समझाने के बावजूद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *