अजमेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 186 ग्राम अफीम व 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे दोनों मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी थानाधिकारी फूलचन्द बालोटिया ने बताया-गिरफ्तार आरोपित ग्राम जालेली फौजदार, डांगियावास जिला जोधपुर निवासी सुनील बिश्नोई (30) पुत्र हडमानराम बिश्नोई है। जिसे जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर चैकिंग के दौरान सन्देह होने पर चैक किया तो उसके कब्जे से 186 ग्राम अफीम व 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है। प्रांरभिक पूछताछ आरोपी ने एमपी से अफीम व डोडा खरीद कर लाना स्वीकार किया है। बरामद अफीम व डोडा चूरा की कीमत लगभग 2 लाख 78 हजार 640 रुपए है। आरोपित से अग्रिम अनुसंधान जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ के सीआई अनिल देवल द्वारा किया जाएगा। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर में आज चार घंटे तक रहेगी बिजली बंद:जानिए-सुबह नौ बजे से साढे़ तीन बजे के बीच कब-कहां होगी लाइट गुल अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से साढे़ तीन बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। पूरी खबर पढें


