ब्यावर| अजमेर रोड स्थित होटलों के सामने रास्ते पर ही कचरा डाला जा रहा है। अघोषित कचरा डिपो पर आवारा जानवरों का जमघट रहता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवारा जानवर दुर्घटना का सबब भी बनते जा रहे हैं। -चेतन कुमार, ब्यावर


