अजमेर से लापता मासूम भाई-बहन किशनगढ़ में मिले:नया बस स्टैंड पर खड़े मिले दोनों, परिजनों ने किडनैपिंग के शक में पुलिस को दी थी शिकायत

अजमेर के अलखनंदा कॉलोनी से दो मासूम भाई-बहन मंगलवार रात को खेलते-खेलते लापता हो गए। जिनके अपहरण होने की आशंका के चलते परिजनों ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कन्ट्रोल रूम से सभी थाना पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर मदनगंज थाना पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश की, तो बच्चे नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ पर खड़े हुए मिल गए। जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया और परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार अलखनंदा कॉलोनी वैशाली नगर निवासी के पुत्र (4) व पुत्री (7) दोपहर में घर के पास खेल रहे थे, जो अचानक लापता हो गए। परिजन ने पहले तो सोचा कि बच्चे कुछ देर में आ जाएंगे। लेकिन जब नहीं आए तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। जिनका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजन ने उनके अपहरण होने की शिकायत क्रिश्चियनगंज व हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी। मामले में थाना क्षेत्र हरिभाऊ उपाध्याय नगर का होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और सभी थानों पर बच्चों के अपहरण होने संबंधी जानकारी दी। जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस व परिजन ने सोशल मीडिया पर भी बच्चों के लापता होने के संबंध में मैसेज डाल दिए। जिससे रात को मदनगंज थाना पुलिस को मुखबिर से उक्त बच्चों को नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिल गई। माता-पिता की आंखों से निकले आंसू मदनगंज थाना पुलिस ने बच्चों को मौके पर पहुंच कर दस्तयाब कर लिया। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व बच्चे के पिता व मां लेने के लिए रात को मदनगंज थाने पहुंच गए। जहां बच्चों को सुरक्षित देख वह अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाए। पुलिस ने बच्चों को माता- पिता के सुपुर्द कर दिया। डरे-सहमे हैं बच्चे फिलहाल बच्चे भी डरे हुए थे। इसलिए उनसे पुलिस ने रात्रि को ज्यादा पूछताछ नहीं की है। पुलिस मामले में बच्चों के सामान्य होने पर अजमेर से किशनगढ़ जाने तक के संबंध पूछताछ करेगी। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित देख सभी राहत की सांस ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *