अजय त्रेहन शंकर धाम चैरिटेबल सोसायटी के बने प्रधान

अमृतसर| आकाश एवेन्यू स्थित शंकर धाम चैरिटेबल सोसायटी की जनरल जनरल बॉडी के चुनाव हुए। जिसमें सोसायटी के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजय त्रेहन को 2 वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया। इस चुनाव में त्रेहन समेत दो अन्य पदाधिकारी ने प्रधानगी पद के अपना नामांकन भरा। अजय त्रेहन के सामने होने से दोनों उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लेकर सर्वसम्मति से अपना नाम वापस लिया। इसके बाद त्रेहन को प्रधान चुना। गौर है कि आकाश एवेन्यू शंकर धाम मंदिर साल 2003 में बना था। जिसमें समय-समय पर भगवान की कई प्रतिमाएं स्थापित की गई। वहीं पिछले प्रधान शमशेर सिंह ने संगत और पदाधिकारी के सहयोग से इस मंदिर के सौंदर्यीकरण कराया। इस मौके पर नए प्रधान त्रेहन ने कहा कि मंदिर के बाकी पदाधिकारियों का जल्द ही चयन किया जाएगा। इसके बाद सारी टीम के सहयोग से मंदिर में हर तरह के धार्मिक समारोह करवाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *