1987 बैच के IAS अजय सेठ वित्त मंत्रालय के नए फाइनेंस सेक्रेटरी होंगे। अजय, पूर्व वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल ने सोमवार को अजय सेठ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। 1 मार्च को तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चीफ बनाया गया था जिसके बाद से वित्त सचिव का पद खाली था। अजय सेठ अभी राजस्व विभाग में सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले अजय डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।


