अजाक्स का आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना:उज्जैन में संगठन ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की, 20 दिसंबर को रैली की चेतावनी

उज्जैन के फ्रीगंज टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर अजाक्स संगठन ने आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन संतोष वर्मा को पद से हटाए जाने की कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहा है। धरने से पहले कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर नारेबाजी भी की। डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के राम सोलंकी ने बताया कि आईएएस संतोष वर्मा ने 23 नवंबर 2025 को तुलसीनगर स्थित अंबेडकर मैदान में अजाक्स संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में मंच से संबोधित करते हुए कोई आपत्तिजनक या गलत बयान नहीं दिया था। उनके उद्बोधन को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। संगठन का आरोप है कि शासन ने बिना उचित विचार-विमर्श, तथ्यों की निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना संतोष वर्मा पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार से मांग की गई है कि संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो 20 दिसंबर को उज्जैन में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने में अजाक्स संगठन, भीम आर्मी, भारतीय बौद्ध महासभा, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, डोमा परिसंघ, आजाद समाज पार्टी, गुजराती बलाई युवा संगठन, मालवीय बलाई समाज संगठन, रविदास सेवक संघ और गुजराती सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। ये खबर भी पढ़ें… आईएएस संतोष वर्मा का बर्खास्तगी प्रस्ताव केंद्र को भेजा ब्राह्मण बेटियों को लेकर अपशब्द कहने वाले और हाईकोर्ट पर एससी-एसटी को सिविल जज नहीं बनने देने का आरोप लगाने वाले आईएएस एवं अनुसूचितजाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा के खिलाफ मप्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को वर्मा को सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव भेजा है। सरकार के इस कदम के बाद सवर्ण समाज ने सीएम हाउस का घेराव 10 दिन के लिए टाल दिया है। घेराव रविवार को होना था। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *