अजाक्स के अध्यक्ष बोले- मेरे भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया:ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर माफी मांगी; सपाक्स ने कहा- उनकी गिरफ्तारी हो

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों को लेकर अपने बयान पर माफी मांगी है। वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मेरा भाषण 27 मिनट का था, लेकिन 2 सेकंड की क्लिप को चलाकर इसे प्रचारित किया गया है। दरअसल, अजाक्स के जिस कार्यक्रम में रविवार को संतोष वर्मा को प्रांताध्यक्ष चुना गया, उसमें वर्मा ने कहा था- जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। वर्मा के इस बयान पर सपाक्स के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने कहा- इससे घटिया, निकृष्ट और निंदनीय स्टेटमेंट कोई और नहीं हो सकता। जो अपनी बेटी और दूसरे की बेटी में इतना फर्क करता हो, उसके लिए कोई शब्द नहीं है। अजाक्स हो, सपाक्स हो या अपाक्स हो, कोई भी वर्ग वाले हों, ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। सरकार को भी इन्हें बाहर करना चाहिए क्योंकि ऐसे आदमी को सार्वजनिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर इसे गिरफ्तार करना चाहिए। आज मंत्रालय में प्रदर्शन
IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंत्रालय में आज प्रदर्शन किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सवर्ण कर्मचारी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपेंगे। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने कहा- हम वर्मा के विरुद्ध आईएएस सर्विस रूल के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, इस बयान पर भोपाल हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। ब्राह्मण समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाई जाती हों…देश के प्रधानमंत्री बेटी-बचाओ, बेटी-बढ़ाओ अभियान चलाते हों… उस सरकार में एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी द्वारा बेटियों के संबंध में अनर्गल टिप्पणी करना ठीक नहीं है। जब तक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को निलंबित करके गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक ब्राह्मण समाज शांत नहीं बैठेगा। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… IAS बोले- ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा, “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने इसे “घोर आपत्तिजनक और सवर्ण समुदाय का अपमान” बताया है। IAS आचरण नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *