अमृतसर| पूर्वी हलके के अंतर्गत आने वाले इलाका अजीत नगर में सीवरेज चैंबर काफी दिनों से जाम पड़ा है। इसके चलते सीवरेज का गंदा पानी कैमिकल के साथ मिलकर सड़कों पर फैल रहा है, जिससे सड़क की हालत भी खराब होती जा रही है। सड़क पर जंग जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं। इलाके में लगातार बदबू बनी हुई है। पास में स्थित पार्क होने के बावजूद लोग गंदगी के कारण वहां जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सीवरेज समस्या को जल्द ठीक किया जाए ताकि लोग चैन से जीवन जी सकें। -सरबजीत सिंह निवासी अजीत नगर।


