अज्ञात बाइक की टक्कर से पलटी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बालू बिखरे रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर बाइक दुर्घटना होती रहती है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोशा व्याप्त है। लोगों का कहना है, अवैध तरीके से बालू लदे वाहनों के परिचालन के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ एनएच-18 पर कदमबेड़ा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान महुलीशोल पंचायत अंतर्गत बिहींदा गांव निवासी सुकदा हेब्रम (25 वर्ष) और मोहन मुर्मू (19 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी हीरो बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच-05-सीटी-9769) से धालभूमगढ़ साप्ताहिक हाट आ रहे थे। इसी दौरान कदमबेड़ा के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *