अज्ञात वाहन की चपेट में आया पेंथर; मौत:कुचामन सिटी में मेगा हाइवे पर हुआ हादसे का शिकार, पेंथर के मुवमेंट की सूचना के बाद अब लोगों में दहशत

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिट में मेगा हाइवे बाईपास पर भेरूं तालाब के पास रात 11 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पेंथर की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार पेंथर संभवतः पानी पिने या खाने की तलाश के लिए तालाब की तरफ आया होगा इस दौरान मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार पेंथर तक़रीबन दो साल का है। सड़क पर पेंथर की बॉडी दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची और पेंथर का शव कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद प्रशासनिक अधिकारीयों और पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार किया जायेगा। क्षेत्र में पेंथर के मूवमेंट की जानकारी के बाद लोगों में अब दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरावली पहाड़ियों और आसपास के जंगल में पिछले दिनों से तीन पेंथर होने की बात सामने आई है।

वहीं वन विभाग के सहायक वन पाल ज्ञानाराम सोउ ने बताया कि इस क्षेत्र में पेंथर का मुवमेंट कभी देखा नहीं गया है। अब क्योंकि इस हादसे क बाद यह क्लियर भी हो गया है इसलिए अगर जंगल में कहीं और पेंथर होने की सम्भावना है तो हम ट्रैक करने की कोशिश करेंगे। क्योंकि यह जंगल परबतसर से लेकर कुचामन तक के पुरे पहाड़ी एरिया में फैला हुआ है बड़ा जंगल होने की वजह से इस बात का इनकार भी नहीं किया जा सकता है। हालांकि इस एरिया में कोई भी शिकारी जानवर पहले नहीं रहा है लेकिन अब पेंथर्स के मुवमेंट ने वन विभाग और आमजन को सकते में डाल दिया है। हालांकि क्षेत्र में अभी तक शिकार या हमले जैसी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *